भगवान श्री रामलला को बढ़ते तापमान को देखते हुए सूती वस्त्र पहनाए गए

अयोध्या(आजाद पत्र):- राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित रामलला को नित्य नई पोशाक पहनाई जाती है। ये पोशाक दिन और मौसम के अनुसार होता है। इसी के चलते अब गर्मियों के आने और बढ़ते तापमान को देखते हुए आज से भगवान श्री रामलला को सूती वस्त्र पहनाए गए। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने ये जानकारी साझा करते हुए बताया, 'आज प्रभु ने जो वस्त्र धारण किया है, वह हथकरघा सूती मलमल से बना है, जो प्राकृतिक नील से रंगा हुआ है और गोटा के फूलों से सजाया गया है।