उतर प्रदेश के अस्सी सीटो के साथ भाजपा चार सौ पार का लक्ष्य  करेगी पूरी:- दरासिंह चौहान

कुशीनगर(आज़ाद पत्र):- लोक सभा चुनाव 2024 में मोदी की गारंटी के साथ उत्तर प्रदेश की सभी अस्सी लोक सभा की सीटो पर प्रचंड बहुमत के साथ पूरे देश में भाजपा 400 के अधिक सीटो पर विजय के साथ इतिहास रचेगी और नरेंद्र भाई मोदी  तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

उक्त बाते सोमवार को विकास खंड रामकोला के ग्राम पंचायत भठाही बुजुर्ग के ग्राम प्रधान संजय चौहान के आवास पर पत्रकारों से बात चीत करते हुए प्रदेश सरकार के जेल मंत्री दरासिंह चौहान ने कही। मंत्री चौहान ने आगे कहा की भाजपा के चार सौ पार के लक्ष्य में उत्तर प्रदेश की सभी अस्सी सीटे रहेंगी,कुशीनगर की जनता का उत्साह बता रहा है की उत्तर प्रदेश के अस्सी सीटो में पहला सीट कुशीनगर लोक सभा के भाजपा प्रत्यासी विजय दुबे के विजय के साथ होगा।

इस दौरान भाजपा के लोक सभा प्रत्यासी विजय कुमार दुबे,मोहन चौहान, महत्तम चौहान, जोगिंदर चौहान, प्रधान संघ जिला उपाध्यक्ष राजेश रावत गुड्डू बाबू, घनश्याम कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, प्रधान संघ अध्यक्ष सतीश मौर्य, अखिलेश मौर्या, पतिराज चौहान, पवन यादव, रामेश्वर चौहान, सुबेंद्र चौहान रामदास चौहान मौजूद रहे।