बिना लक्ष्य तय किया आगे बढ़ना निरर्थक होता है-नर्वदेश्वर राय

बिना लक्ष्य तय किया आगे बढ़ना निरर्थक होता है-नर्वदेश्वर राय

बिना लक्ष्य तय किया आगे बढ़ना निरर्थक होता है-नर्वदेश्वर राय


बाराचवर-गाजीपुर जनपद के ताजपुर स्थित ताज पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर छात्रों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिस में सभी बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। प्रदर्शनी का आरंभ मुख्य अतिथि जनता जनार्दन इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य नर्बदेश्वर राय ने किया। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाए जिस में न्यूक्लियर पावर प्लांट, हर्ट स्ट्रक्चर, लंग रेस्पिरेटरी सिस्टम, न्यूटन क्रेडल, एंटी ग्रैविटी व्हील , पेरिस्कोप, फोटो सिंथेसिस ,चंद्रयान आदि प्रमुख थे। प्रदर्शनी के अवसर पर दिए गए संबोधन में मुख्य अतिथि ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यही समय है जब बच्चों को अपने भविष्य के बारे में सोचना है कि वह आगे क्या करना चाहते हैं। बिना लक्ष्य तय किया आगे बढ़ना निरर्थक होता है। और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बहुत कुछ त्याग करना पड़ता है तभी सफलता हासिल होती है। उन्होंने ताज पब्लिक स्कूल के शिक्षकों और प्रबंधक को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में यह विद्यालय उत्कृष्ट सेवा दे रहा है और आने वाले समय में इसी विद्यालय से मेधावी छात्र निकल कर इस विद्यालय का नाम रौशन करेंगे।इस के अलावा कृपा शंकर सिंह ने भी इस अवसर पर बोलते हुए बच्चों को बधाई दी। डा० हरिमोहन गिरी ने न्यूटन का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने इतने बड़ी खोज की लेकिन विज्ञान के बारे में बताते हुए कहा कि विज्ञान एक समंदर है जिस के किनारे वह चांद बूंद ही इकट्ठा कर पाए हैं। विद्यालय के डायरेक्टर डा० मसूद अहमद ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिज्ञासा ही खोज की जननी होती है और इस समय हमारा देश विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। जिस का ताज़ा उदाहरण चंद्रयान 3 है। वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम का यह परिणाम है कि देश का नाम सारे विश्व में ऊंचा हो रहा है। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में अभिभावक और आस पास के विद्यालय से शिक्षकों ने आ कर बच्चों की सराहना की जिन में रामचंद्र सिंह , शारदा नंद तिवारी, गयासुद्दीन अंसारी , इकराम अंसारी , छोटे लाल सैनी, दुर्गेश वर्मा, पंकज यादव , अनुज यादव ,विद्यालय के शिक्षक गण के अलावा बहुत सारे लोगों ने उपस्थित हो कर बच्चों को प्रोत्साहित किया। 

जिन बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लिया उन में से कुछ बच्चों के नाम और मॉडल इस प्रकार हैं।
मीथेन का मॉडल- श्रुति पांडे
एथिलीन का मॉडल - उत्कर्ष यादव
परमाणु ऊर्जा संयंत्रों का मॉडल-शीतल कुमारी
हृदय संरचना का मॉडल-  काशिफ खान 
टेस्ला कॉइल- आयुष कुमार
अम्लीय वर्षा का मॉडल-  अब्दुल्ला खान
परमाणुओं की संरचना - अंजलि सिंह
कामकाजी आँख का मॉडल - श्रीजल और तमहीद
ड्रिप सिंचाई प्रणाली-साक्षी सिंह
समानांतर और श्रृंखला कनेक्शन मॉडल- सिद्धार्थ गोस्वामी
समतल दर्पण के लिए प्रतिबिम्ब की संख्या - चन्द्र भूषण
न्यूरॉन का मॉडल- प्रियांशु शर्मा
एंटी ग्रेविटी व्हील - क्षितिज पांडे और भानु कमल सिंह
पेरिस्कोप- राजदीप गुप्ता
प्रकाश संश्लेषण का मॉडल- तरन्नुम आरा एवं मुस्कान सिंह
मोशन मॉडल का प्रकार- अनामिका गुप्ता
चंद्रयान 3 मॉडल- जैस्मीन और वंदना