क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सहेजा

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सहेजा

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सहेजा

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सहेजा

मऊ(एपीआई एजेंसी):- भारतीय जनता पार्टी तथा सुभासपा द्वारा संयुक्त रूप से जिला के कार्यकर्ताओं की परिचयात्मक बैठक आहूत की गई। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सहेजा तथा उनका उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव घोषित हो चुका है सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से अपने दायित्वों और कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दें। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने जोर देकर कहा की भाजपा के अनुशासित कार्यकर्ता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए घोसी लोकसभा में घोषित प्रत्याशी को जिताकर भेजने का काम करेंगे। गौरतलब है कि घोसी लोकसभा की सीट सुभासपा के खाते में जाने के बाद आज भाजपा सुभासपा की संयुक्त रूप से पहली बैठक थी। जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया।

इस अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए०के० शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया तथा कहा कि यह हम सब का सौभाग्य है की मोदी जैसा कर्मठ राष्ट्रभक्त हमारे देश का प्रधानमंत्री है जो दिन रात अपने देश को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंके हुए है। मोदी  बिना किसी भेद भाव के जाति पंथ क्षेत्र और भाषा से परे जाकर भारत माता की सेवा कर रहे हैं। अतः हम उनको मजबूती देने के लिए  भाजपा और सुभासपा के गठबंधन प्रत्याशी को घोसी लोकसभा से जिताकर मोदी जी को पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें। इस अवसर पर सुभासपा से घोसी लोकसभा के लिए घोषित प्रत्याशी अरविंद राजभर ने भी जिला कार्यकर्ता की बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवम कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद मांगा तथा घोसी लोकसभा को भारी मतों से जितने का आश्वासन दिया।

अरविंद राजभर ने कहा की भाजपा और सुभासपा के कार्यकर्ता अपनी पूरी ऊर्जा लगाकर गठबंधन को मजबूत करें और घोसी लोकसभा को जितवाने में अपना अमूल्य योगदान दे। इस अवसर पर भाजपा तथा सुभासपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने प्रमुख कार्यकर्ताओं का परिचय करवाया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने तथा संचालन महामंत्री रामाश्रय मौर्य ने किया। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह मुन्ना दूबे अरविंद सिंह रमेश सिंह  सुनील कुमार गुप्त मनोज राय श्रीराम सोनकर विजय राजभर बिच्छेलाल राजभर संतोष पाण्डेय अखिलेश तिवारी प्रवीण कुमार गुप्त सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।