दोहरीघाट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन

दोहरीघाट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन

- पथ संचलन कर स्वयं सेवकों ने दी हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं

- पथ संचालन के दौरान जगह जगह नगर वासियों ने की पुष्प वर्षा 

दोहरीघाट, मऊ। कस्बे में मंगलवार की शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नव संवत्सर के अवसर पर पथ संचलन कर शुभकामनाएं दी। पथ संचलन का शुभारंभ जिला प्रचारक राममोहन जी ने किया। वहीं स्वयंसेवकों के ऊपर कस्बे वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पथ संचलन यात्रा कस्बे के रामघाट से शुरु हुआ। इसके बाद कतारबद्ध होकर स्वयंसेवक बाजार, आजमगढ़ मोड़, पुलिस चौकी, बैंक रोड, रोडवेज, ब्लाक मुख्यालय होते हुए पुनः आजमगढ़ रोड होते हुए रामघाट पर जाकर समाप्त हुआ।

जिला प्रचारक राममोहन जी ने कहा कि भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं। उन्होंने बताया कि गौरवशाली इतिहास को याद करने के साथ महापुरुषों के प्रति जनचेतना जागृति करने के लिए निकाला जाता है। यह कार्यक्रम संघ के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है। संघ के स्वयं सेवक राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए दिनरात कार्य करता रहता है। आगे उन्होंने बताया कि संघ समय-समय पर समाज के अलग-अलग वर्गों को मिलाकर जन जागरण अभियान चलाता रहा है। हिन्दू समाज को एक जुट करने के लिए संघ संकल्पित है।

खण्ड कार्यवाह चंद्र प्रकाश जी ने बताया कि राम मंदिर आंदोलन से लेकर भव्य निर्माण तक स्वयंसेवकों का बड़ा योगदान है। वहीं सुरक्षा की दृष्टी से थाना प्रभारी संजय कुमार सरोज और उनकी पूरी टीम मुस्तैद रही।

पथ संचलन के दौरान जिला कार्यवाह भूवेश जी, सह जिला कार्यवाह वीरेंद्र जी विभाग कार्यवाह विनोद जी, सह प्रांत कार्यवाह वीरेंद्र जी, रामविलास जी, जिला प्रचार प्रमुख प्रिंस जी, श्रीकांत पांडे जी, खंड ग्राम विकास प्रमुख उमाशंकर उपाध्याय जी, जिला पर्यावरण प्रमुख आनंद जी, खंड प्रचार प्रमुख पवन उपाध्याय, हिमांशु राय, संतोष राय, विनय जायसवाल, रोशन राय, मयंक पाण्डेय, धीरेंद्र पाण्डेय, नगर पालिका चेयरमैन विनय जायसवाल, गिरीश राय, गुलाबचन्द गुप्त, अरविन्द साहू, मनोज जायसवाल, अशोक यादव, अभिषेक यादव, पंकज मद्धेशिया, राहुल जायसवाल समेत अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे ।