report Madan Sarswat Mathura

कांग्रेस कार्यालय पर मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि
-पंडित जवाहरलाल नेहरू एक सच्चे राष्ट्रभक्त थेः भगवान सिंह
मथुरा। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जिला कांग्रेस कार्यालय पर पुण्यतिथि मनायी गयी। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे। जिनके द्वारा राष्ट्र के निर्माण के लिए कार्य किए गए। देश को खुशहाल बनाने के लिए देश में चिकित्सा क्षेत्र में एम्स जैसे अत्याधुनिक अस्पतालों का निर्माण कराया गया तथा शिक्षा के क्षेत्र में आईआईटी जैसे इंस्टिट्यूशन को खोला गया। जिला महासचिव बृजेश शर्मा एड. के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा गया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे और उनके द्वारा सभी दलों को साथ लेकर चला गया। प्रथम कैबिनेट जो उनके द्वारा बनाई गई उसमें उनके द्वारा गैर कांग्रेसी दलों के नेताओं को भी शामिल किया गया तथा राष्ट्र को मजबूत करने का प्रयास किया गया। राष्ट्र जिस मजबूती पर खड़ा है, उसकी नींव पंडित नेहरू के द्वारा रखी गई थी। इस अवसर पर महासचिव मनोज शर्मा एड. के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नेहरू के द्वारा स्थापित पंचशील सिद्धांतों के विषय में बताया गया। सभा को ललित शर्मा, अश्विनी शर्मा, इंटक के प्रदेश संगठन मंत्री रोशन लाल, प्रदीप प्रकाश शर्मा, शाहरुख खान आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। सभा में बृजेश शर्मा एड, जिला महामंत्री मनोज कुमार शर्मा, जिला महामंत्री ललित शर्मा, अश्विनी शर्मा, प्रदीप प्रकाश शर्मा, हिमांशी अग्रवाल, मदन लाल मीणा, रोशन लाल, सुरेश शर्मा, अखलाक चैधरी, शाहरुख खान, बबीता मीणा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।