Tuesday, December 5, 2023
Google search engine
Homeक्राइमदो गैंगस्टर के गांव में बने मकान कुर्क

दो गैंगस्टर के गांव में बने मकान कुर्क

Report -Madan Sarswat Mathura

गैंगस्टर की संपत्ति पर कुर्की का नोटिस चस्पा करते पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी।

मथुरा। दो गैंगस्टर पर प्रशासन ने सख्त कार्यवाही की है। दोनों गैंगस्टर के गांव में बने मकानों को कुर्क करने की कार्यवाही की गई है। दोनों मकानों की कीमत करीब 1़.5 करोड आंकी गई है। जब्तीकरण की कार्यवाही करने वाली टीम में एसडीएम छाता श्वेता, क्षेत्राधिकारी छाता गौरव कुमार त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक थाना कोसीकलां अनुज कुमार, थानाध्यक्ष शेरगढ सोनू कुमार, उप निरीक्षक प्रवीण कुमार थाना शेरगढ, उप निरीक्षक सचिन कुमार थाना शेरगढ़, उप निरीक्षक गुरूदास गौतम थाना शेरगढ तथा टेकचन्द्र लेखपाल तहसील छाता शामिल थे। थाना शेरगढ़ पुलिस ने हत्या करने वाले एवं असलाहों की खरीद फरोख्त करने वाले शातिर अपराधी गैंग लीडर अमोल उर्फ अनमोल पहलवान व दान सिंह निवासीगण पैगांव थाना शेरगढ़ मथुरा की अवैध तरीके से अर्जित की गयी सम्पत्ति को गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही के तहत कुर्क किया गया है। अभियुक्त अमोल के पक्के मकान कीमत 82,20,000 रुपये आंकी गई है। वहीं दान सिंह के पक्के मकान कीमत कीमत 66,93,900 रुपये आंकी गई है। दोनों अभियुक्तों के मकान पैगांव में बने हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments