गुप्ता ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट होटल मैनेजमेंट विषय के छात्र-छात्राओं ने किया कुशीनगर का शैक्षिक भ्रमण

कुशीनगर से अनिल राय की रिपोर्ट

एपीआई न्यूज एजेंसी
कुशीनगर।गुप्ता ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट गोरखपुर होटल मैनेजमेंट विषय के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को ऐतिहासिक कुशीनगर का भ्रमण किया। जो एक शैक्षिक भ्रमण है, जिसमें कुशीनगर में भगवान बुद्ध के समय हुई घटनाओं के जगहो के बारे में जानकारी दी गई। जो होटल मैनेजमेंट के छात्र-छात्राओं के भविष्य में काम आएगी। इस तरीके के टूर के आयोजन से छात्रों में होटल मैनेजमेंट विषय और टूरिज्म विषय के बारे में जानकारी के साथ-साथ जिज्ञासा भी होती है कि जो उनके कार्य क्षेत्र में विस्तार के काम में आता है। होटल मैनेजमेंट के टूर का आयोजन यहां के डायरेक्टर अरविंद कुमार पांडे, एचओडी विवेक राय व नितिन के द्वारा संपन्न हुआ। इसमें छात्रों ने बड़े उत्साह से वहां पर हुई घटना ऐतिहासिक जगह के बारे में जाना और अपने जीवन में इस उद्देश्यों को उतारने का दृढ़ संकल्प लिया।

Latest Articles