पत्रकार को फंसाने के लिए मालिक ने नौकर की गोली मारकर की हत्या।

पत्रकार को फंसाने के लिए मालिक ने नौकर की गोली मारकर की हत्या।
तत्परता दिखा कर घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने पत्रकार को दी राहत।

रिपोर्ट राकेश पाण्डेय

सीतापुर। जिले में एक व्यक्ति ने अपने यहां काम कर रहे मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने पुलिस को फोन किया। फोन पर गांव के ही अपने विरोधी पर गोली मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो बंद मकान के सामने हैंडपंप के पास मजदूर का शव पड़ा हुआ था।
पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि कुछ देर पहले नौकर अपने ही मालिक के साथ था।
जानकारी एकत्र कर पुलिस ने सूचना देने वाले मालिक को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपराध कुबूल किया कि अपने दुश्मन को फंसाने के लिए उसने नौकर को गोली मार दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मालिक को गिरफ्तार कर असलहा भी बरामद कर लिया है।
मामला जनपद के महोली कोतवाली क्षेत्र के भुड़िया गांव का है। जहां के रहने वाले कल्लू पासी ने बताया, कि पैंतालिस वर्षीय उसका चचेरा बड़ा भाई नोखे पुत्र जोधई मजदूरी पर गांव में किसानी करता था। नोखे अविवाहित था। नोखे करीब चार साल से गांव के ओम सिंह उर्फ छोटू के खेत में मजदूरी करता था। उन्हीं के मकान पर रहकर चाकरी किया करता था नोखे के चचेरे भाई कल्लू पासी ने शक जाहिर किया था कि ओम सिंह ने ही नोखे की हत्या की है।
बताया गया कि ओम सिंह का गांव के पुनीत मिश्र पत्रकार से विवाद चलता था।ओम सिंह की पुनीत मिश्रा से रंजिश काफी पुरानी मानी जाती है। अपनी रंजिश निकालने के लिए ओम सिंह कई बार पुनीत को फर्जी मामले में फंसाने की साजिश रच चुका था, लेकिन हर बार असफल रहा। इस बार भी पुनीत को फंसाने के लिए उसने साजिश रची।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्यों को जुटाए हैँ।
इस सम्बन्ध में कोतवाली महोली के इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया, “साजिश के तहत ओम सिंह ने बीती रात करीब 10.30 बजे घर से थोड़ी दूर विषय सिंह के बंद पड़े मकान पर नोखे को बुलाया। यहां पर घर के सामने सरकारी हैंडपप के पास नोखे के पेट में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद ओम सिंह ने डायल 112 को सूचना दी। और फोन पर बताया कि गांव के पुनीत ने उसके मजदूर को गोली मार दी है।
जानकारी पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हैंडपंप के पास खून से लथपथ अवस्था में नोखे का शव पड़ा था। पुलिस ने मालिक से भी पूछताछ की, तो उसने फटाफट पुनीत का नाम बताया। जबकि गांव का पुनीत अपने घर पर था। उससे पूछताछ भी की गई। जांच में पता चला कि कुछ देर पहले नोखे और ओम सिंह साथ में थे। इसलिए ओम सिंह को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई।
पूछताछ में ओमू सिंह ने सच कुबूल कर लिया।
आरोपी ओम सिंह ने बताया कि वह गांव के पुनीत को रंजिशन फंसाना चाहता था। इसलिए उसने नोखे के पेट में गोली मार दी। पुनीत का घर घटनास्थल से थोड़ी ही दूर पर था। पुलिस ने खेतों से असलहा भी बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि ओमू सिंह पर हत्या केस लिखा गया है। कठोर कार्यवाही हेतु आरोपी को न्यायालय के सुपुर्द करने की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस की सक्रियता से घटना का खुलासा कर वास्तविक आरोपी को गिरफ्तार करने एवं पत्रकार को राहत प्रदान करने की, की गई कार्यवाही की सर्वत्र सराहना की जा रही है।

Latest Articles