मनमोहन तिवारी ब्यूरो चीफ बहराइच
बहराइच/शहर
जिला भाजपा कार्यालय पर प्रदेश कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा डॉ रानिका जायसवाल एवं जिला अध्यक्ष श्याम करण टेकडीवाल के निर्देशन में भाजपा महिला मोर्चा जिला पदाधिकारी जिला कार्यसमिति सदस्य एवं मंडल अध्यक्षों का पुनर्गठन संपन्न हुआ प्रदेश कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा ने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा भाजपा महिला मोर्चा संगठन को पूरे प्रदेश का नंबर एक संगठन बनाना है । साथ ही 2022 के चुनाव में प्रचंड बहुमत से प्रदेश में दोबारा भाजपा सरकार बनाने के लिए सभी का को सामूहिक प्रयास करना है।उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम करण टेकडीवाल ने प्रदेश कोषाध्यक्ष का स्वागत किया साथ ही सभी नवनिर्वाचित नेत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा वर्तमान का महिला मोर्चा संगठन बीते कई दशकों की अपेक्षा सबसे बड़ा एवं मजबूत संगठन है। इसके लिए डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी के नेतृत्व की जितनी सराहना की जाए उतना कम है आपके नेतृत्व में दिन-प्रतिदिन महिला मोर्चा नए कीर्तिमान एवं विस्तार को स्थापित कर रहा है जनपद में 3 महिला विधायकों का होना यह दर्शाता है कि केवल भारतीय जनता पार्टी में ही महिलाओं की राजनैतिक भागीदारी सुनिश्चित है। उक्त बैठक का समापन करते हुए जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने उपस्थित समस्त नवनिर्वाचित नेतृत्व को शुभकामनाएं देते हुए सभी से आवाहन किया कि आप सभी के सामूहिक प्रयास से महिला मोर्चा संगठन भविष्य में एक मजबूत एवं सशक्त संगठन बनकर संपूर्ण प्रदेश में अपनी छाप छोड़ेगा। उक्त बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा देवी, जिला उपाध्यक्ष दीपक सत्या, जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, टिंकू भैया ,जिला मंत्री डॉ. डिंपल जैन, अवध क्षेत्र की महिला मोर्चा मंत्री अनीता जायसवाल समेत अन्य पदाधिकारी व महिला मोर्चा नेत्रियां उपस्थित रही।