अहरौरा मिर्जापुर
स्वतंत्रता दिवस के दिन रविवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मिर्जापुर जनपद के किसान जिला अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह के नेतृत्व में मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकालेंगे ।
उक्त जानकारी भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने देते हुए बताया कि जनपद के किसानों द्वारा स्वतंत्रता दिवस रविवार के दिन सुबह 10 बजे से मेहंदीपुर चुनार चौराहा अहरौरा से मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाला जाएगा ।
यात्रा का समापन सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा नारायनपुर पर ध्वजारोहण करके किया जाएगा ।
तिरंगा मोटरसाइकिल यात्रा में क्षेत्र के किसान एवं मजदूर शामिल होंगे ।