विजय उपाध्याय
चिरैयाकोट, मऊ / स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के चंद्रा काम्प्लेक्स पर सूर्यनाथ गुप्ता हत्याकांड को लेकर व्यापार मंडल के द्वारा एक शोक सभा का आयोजन हुआ। जिसमें नगर के व्यापारियों ने थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए अज्ञात हत्या करने वाले लोगों 24 घंटे के अंदर नहीं गिरफ्तार करने पर उनको निलंबित करने की मांग किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिवचंद साहू, महामंत्री अब्दुल सत्तार कुरैशी,रेहान खान,रमेश वर्मा, घनश्याम शर्मा, मुन्ना वर्मा, सुभाष चन्द्र जायसवाल, राजकुमार मौर्य, मुन्ना सिंह, मनोज, मुन्ना जायसवाल, संजय चौरसिया,नितिल वर्मा, अमित वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। उसके बाद समस्त लोगों ने थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह से मांग किया कि किसी भी कीमत पर निर्दोष व्यक्ति को फंसाने कार्य नहीं होना चाहिए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाय। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि इस घटना की सूचना पिडितपक्ष के परिजनों ने पुलिस को नहीं दिया । जबकि उस समय गश्त के कार्य हेतु निकले हुए थे।किस दौरान उन लोगों से पूछने पर यह जानकारी हुई। वहीं थानाध्यक्ष ने लोगों को भरोसा दिलाया की जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश कर दिया जायेगा।