पुत्र रत्न व पुत्रों की दीर्घायु और संपन्नता के लिए किया गया ललई छठ का पूजा
रिपोर्टर अख्तर अली हाशमी
कछवा शनिवार ललई छठ के पर्व पर बरैनी, बाणापुर ,कछवा, बजहा, ,बजरडीहा, कटका, महामलपुर ,मझवा के कई क्षेत्रों में ललई छठ का पर्व महिलाओं ने विधि विधान व पूजन अर्चन कर किया संपन्न महिलाओं ने हलषष्ठी का पर्व विधि विधान से मनाया यह त्यौहार भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म हुआ था इसी कारण उन्हें हलधर भी कहा जाता है इस पर्व को हल छठ के अलावा कुछ पूर्वी भारत में ललई छठ के रूप में मनाया जाता है धार्मिक मान्यता के अनुसार यह द्वापरयुग में भगवान श्री कृष्ण के जन्म से पहले शेषनाग ने बलराम के अवतार में जन्म लिया था इसी के अनुसार ललई छठ का व्रत रख महिलाओं ने पुत्र रत्न व पुत्रों की दीर्घायु व उनकी संपन्नता के लिए की कामना क्षेत्र की महिलाओं महिलाओं ने इस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया