तारकेश्वर सिंह
चंदौली। बबुरी पुलिस ने शनिवार को दस हजार के इनामी गैंगस्टर एक्ट के वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया। पकड़े गये अपराधी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करा आगे की कार्यवाही की जा रही है।
बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बबुरी पुलिस ने शनिवार को उतरौत बाजार की नहर पुलिया से चकिया थाने पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के पुरस्कार घोषित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में बबुरी पुलिस ने बताया कि छोटू कुमार सिंह उर्फ गोलू कुमार पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह निवासी ग्राम जमालपुर पतेरी थाना चांद जनपद भभुआ कैमूर बिहार हाल पता ग्राम महदाइच थाना चांद जनपद भभुआ कैमूर को गिरफ्तार किया। इसके ऊपर पुलिस अधीक्षक द्वारा दस हजार का इनाम घोषित किया गया था। पकड़ा गया अपराधी गैंगस्टर का वांछित अपराधी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में बबुरी थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह, कांस्टेबल अनुज कुमार वर्मा, कांस्टेबल गौरव राय सम्मिलित रहे।