घोसी,मऊ। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को नगर स्थित सपा कार्यालय से पूर्व विधान परिषद सदस्य रामजतन राजभर व पूर्व विधायक सुधाकर सिंह के नेतृत्व साइकिल यात्रा सुबह 11:30 बजे शुरू होकर तहसील मुख्यालय, बस स्टेशन, बड़ागांव, करीमुद्दीनपुर सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुँचे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सुधाकर सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि आये दिन बढ़ती महंगाई देखते हुए जनता भाजपा की सरकार ऊब चुकी है आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनेगी।
इस साइकिल यात्रा में मुख्य रूप घोसी ब्लाक प्रमुख रामकृष्ण यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह, श्याम कृष्ण यादव, उस्मान गनी, राजेन्द्र नाथ पांडेय, लालबिहारी गुप्ता, मुन्ना, सुजीत, नवाज नेता सहित सैकड़ों की संख्या में सपा के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।