तारकेश्वर सिंह
चंदौली। जनपद के नियामताबाद सेक्टर नंबर 5 से नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य बबिता यादव को समाजवादी महिला सभा की मुगलसराय विधानसभा इकाई अध्यक्ष मनोनीत किया गया। समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने बबीता यादव को उनके नियुक्ति पत्र के साथ ही यह जिम्मेदारी भी सौंपी कि संगठन को मजबूत बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखे। इस दौरान नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष बबिता यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में आधी आबादी की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। आगामी विधानसभा चुनाव आते आते सपा के पास महिला कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज होगी। जो सपा को सत्ता में लाने में भरपूर मदद करेगी।उन्होंने कहा कि वह अबकी बार महिला वोटरों को प्रेरित करने साथ ही पार्टी से जोड़ने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि इस निरंतरता को बनाए रखने का भरपूर प्रयास होगा।ताकि संगठन का विस्तार जारी रहे।जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेलने कहा कि संगठन से पदाधिकारियों को जोड़कर इकाई गठन की कार्यवाही पूर्ण की जा रही है। ताकि संगठन पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव में सहयोग करे।