रतनपुरा, मऊ। गवने विदा होकर जिस दिन ससुराल पहुंची उसी दिन विवाहिता ने हुक से ओढ़नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पीलखी वरुणा ग्राम पंचायत के गोनईपुर पूरवे में संध्या यादव 24 बरस पत्नी सुधीर यादव बृहस्पतिवार को लगभग 12 बजे दिन में गवने विदा होकर हंसी खुशी अपने ससुराल गोनईपुर पहुंची। नई बहू के आने के उपलक्ष में परिवार में खुशी का माहौल था परंतु कुछ ही घंटों में खुशी का यह माहौल मातम में बदल गया। गोनईपुर निवासी सूर्यभान यादव के पुत्र सुधीर यादव का 21 नवंबर 2021 को बलिया जनपद के उभांव थाना अंतर्गत जियूतपुरा गांव निवासी संध्या यादव पुत्री अनिरुद्ध यादव के साथ विवाह हुआ था। शादी के 2 महीने बाद संध्या ससुराल से मायके चली गई। संध्या के मायके वाले माता पिता दिल्ली में रहते हैं। संध्या भी अपने परिजनों के साथ दिल्ली चली गई। ससुराली जनों ने 10 मई को संध्या के गौने का दिन निश्चित किया था और दिल्ली जाकर गवने की रस्म पूरी कर बहू को लेकर हंसी खुशी 12 मई को घर पहुंचे। संध्या यादव का पति सुधीर यादव रतनपुरा स्थित फंटेशिया वॉटर पार्क में कार्य करता है। बहू के आने के बाद सास सायं लगभग 4ः30 बजे अपने मायके लोहटा शादी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सुधीर यादव के साथ चली गई। घर में संध्या अकेली थी और उसने एक कमरे में जाकर कब हुक में ओढनी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। लेकिन सायंकाल जब घर के लोगों ने संध्या का दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज लगाई दरवाजा अंदर से बंद था। जब काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो ससुराली जनों को शंका हुई दरवाजा तोड़कर देखा गया तो संध्या हुक से उढनी के सहारे लटकी हुई थी उसका प्राणअंत हो गया थौ बहू की स्थिति देखकर सभी अवाक रह गए और खुशी का माहौल मातम में बदल गया। बहू ने ऐसा क्यों किया यह किसी की समझ में नहीं आ रहा था ससुराली जनों ने तुरंत संध्या के माता पिता को दिल्ली में दूरभाष के माध्यम से इस हादसे की सूचना दी। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। लगभग रात्रि में 8ः30 बजे पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाने आई सूचना पर संध्या का पति सुधीर और सास भी मौके पर पहुंचे। इस घटना को लेकर पूरे गांव में मातम का माहौल है आखिर नवविवाहिता ने ऐसा कदम क्यों उठाया इस प्रश्न पर सभी चर्चा कर रहे हैं।
गौने में विदा होकर ससुराल पहुंची विवाहिता ने की आत्महत्या
RELATED ARTICLES