विख्यात पहलवान केशव सिंह को सौपा प्रियंका गांधी का शुभकामना संदेश
देवरिया। बरहज में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी प्रियंका गांधी तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर चलाये जा रहे जय भारत महा संपर्क अभियान के तीसरे दिन बरहज विकास खण्ड के पैना में कांग्रेसियों ने जन संपर्क कर प्रबुद्ध व नामी गिरामी लोगों से मुलाकात की। कांग्रेस के जय भारत महा संपर्क अभियान के तहत आज यहाँ उत्तर प्रदेश के गौरव,पूर्व पंजाब केशरी देश के जाने माने पहलवान पैना निवासी केशव सिंह के आवास पर पहुँच कर उनसे मुलाकात की औऱ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा भेजा गया शुभकामना पत्र सौंपा।यहाँ ब्लॉक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है।इसी प्रेरणा से पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने देश में पंचायती राज की व्यवस्था दी।भारत का लोकतंत्र भी गांवों से ही मजबूत होता है।यहाँ मुख्य रूप से ब्लॉक उपाध्यक्ष विरेन्द्र तिवारी, ग्राम प्रधान रवि प्रताप सिंह, न्याय पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र उपाध्याय, जितेन्द्र जायसवाल, उमेश कुमार,अख्तर अली आदि मौजूद रहे।