रोहनिया सम्बाददाता-त्रिपुरारी यादव
रोहनिया- मोहनसराय बैरवन में शनिवार को महिंद्रा फर्स्ट चॉइस की भव्य शोरूम आंजनेय का उद्घाटन मुख्य अतिथि जसविंदर सिंह पाहवा जोनल हेड महिंद्रा फर्स्ट चॉइस व्हील्स एवं विशिष्ट अतिथि वेद प्रकाश बाजपेयी रीजनल मैनेजर महिंद्रा फर्स्ट चॉइस व्हील्स ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर शो रूम का उद्घाटन किया।उद्घाटन समारोह के दौरान आशुतोष लोसालका एवं संतोष राव ने आए हुए अतिथियों पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और बताया कि आंजनेय महिंद्रा फर्स्ट चॉइस व्हील्स द्वारा गुणवत्ता मापदंडो पर खरा उतरने वाला वारन्टी युक्त पुनः इस्तेमाल के योग्य वाहनों का शोरूम है।