तारकेश्वर सिंह।
चंदौली। जनपद में शवों के मिलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है।बृहस्पतिवार को धानापुर थाना क्षेत्र के नरौली घाट पर गंगा नदी में दो प्रेमी युगल का शव उतराया हुआ मिला।दोनो युगल जोड़ो के हाथ समाजवादी पार्टी चुनाव चिन्ह वाले गमछे में बधें हुये थे। बृहस्पतिवार की सुबह जब कुछ ग्रामीण नरौली घाट पर स्नान करने के लिये गये तो वहां पहुंच कर देखा कि गंगा में दो शव उतराये हुये थे। गंगा में दो युवाओं का शव मिलने की खबर फैलते ही समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।देखते ही देखते नरौली घाट पर आसपास के गांवों के काफी लोग जुट गये। हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना धानापुर पुलिस को भी दे दिया। दोनों शवों की पहचान अभी नही हो पाया है। लेकिन जिस तरह से दोनों के हाथ एक ही गमछे में बंधे हुये थे,उसको देखकर यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनो प्रेमी युगल है। संभावना जताई जा रही है कि दोनो युगल जोड़ो ने किसी कारण से परेशान होकर एक ही गमछा में अपना हांथ बांधकर गंगा में कूद कर आत्महत्या कर ली होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।