नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Tokyo Olympics 2020: जापान की राजधानी टोक्यो में जारी ओलंपिक खेलों को 8 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक भारत अपने पदकों की संख्या को एक से दो में तब्दील नहीं कर पाया है। भारतीय खिलाड़ी पदक के करीब पहुंचते-पहुंचते टूर्नामेंट से बाहर हो जाते हैं। ऐसे में 9वें दिन यानी शनिवार को पदक का मुकाबला भारतीय खिलाड़ी को खेलना है, लेकिन ये एक लंबा प्रोसेस होगा।
भारतीय तीरंदाज अतानु दास एलिमिनेशन राउंड में पहुंच गए हैं और उनके अगर पदक जीतना है तो पहले एलिमिनेशन के दौर को जीतकर फाइनल में प्रवेश करना होगा। इसके बाद ही वे पदक जीतने के हकदार होंगे। तीरंदाजी के अलावा किसी भी खेल में भारत के लिए 9वें दिन भी पदक का कोई विकल्प नहीं है। हालांकि, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी और गोल्फ में अगर भारतीय खिलाड़ी जीतते हैं तो फिर कुछ पदक पक्के हो सकते हैं।
बता दें कि भारत के लिए अभी तक सिर्फ वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में एकमात्र पदक जीता है। उन्होंने ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल देश को दिलाया है। वेटलिफ्टिंग में पहली बार किसी भारतीय ने पदक जीता है।
पदक के मुकाबले
————–
तीरंदाजी (व्यक्तिगत स्पर्धा):
खिलाड़ी : अतानु दास, 1/8 एलिमिनेशन, सुबह 7:18 बजे से
फाइनल : दोपहर 1:15 बजे से
————–
::: अन्य मुकाबले :::
—————-
एथलेटिक्स :
सीमा पूनिया : महिला डिस्कस थ्रो, क्वालीफिकेशन, सुबह 6:00 बजे से
कमलप्रीत कौर : महिला डिस्कस थ्रो, क्वालीफिकेशन, सुबह 7:25 बजे से
————-
बैडमिंटन :
महिला सिंगल्स, सेमीफाइनल, दोपहर 3:20 बजे से
खिलाड़ी : पीवी सिंधू
—————–
मुक्केबाजी :
पुरुष : राउंड आफ 16, सुबह 7:30 बजे से
खिलाड़ी : अमित पंघाल
महिला : क्वार्टर फाइनल, दोपहर 3:36 बजे से
खिलाड़ी : पूजा रानी
————–
गोल्फ : पुरुष व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड-3, सुबह 4:00 बजे से
खिलाड़ी : अनिर्बान लाहिड़ी
—————-
घुड़सवारी : इवेंटिंग ड्रेसेज टीम एंड इंडिविजुअल दूसरा दिन, तीसरा सत्र, सुबह 5:00 बजे से
खिलाड़ी : फवाद मिर्जा
————–
सेलिंग :
पुरुष स्किफ 49ईआर रेस 10, 11 व 12, सुबह 8:35 बजे से
खिलाड़ी : केसी गणपति व वरुण ठक्कर
Author : Shubham Wadhwani