Wednesday, December 6, 2023
Google search engine
HomeUncategorizedजनपद में चल रहा दस्तक अभियान

जनपद में चल रहा दस्तक अभियान

●घर-घर जाकर करेंगे संचारी व मच्छर जनित रोगों पर नियंत्रण


बलिया, । ​जिले में चल रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत “दस्तक अभियान” सोमवार से शुरू हो गया। अभियान में आशा व आगंनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर लोगों को संचारी रोगों से बचाव व उपचार के प्रतिजागरूक करेंगी।
​मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय पति द्विवेदी ने बताया कि दस्तक अभियान में संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार आदि के साथ ही क्षय रोग, कुष्ठ रोग, कालाजार एवं फाइलेरिया के लक्षणयुक्त मरीजों को भी चिन्हित किया जा रहा है।
​अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक मिश्रा ने बताया कि सोमवार से शुरू हुए दस्तक अभियान में आशा और आगंनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि संचारी रोगों के प्रति जागरूक कर रही है। इसके साथ ही लक्षणयुक्त व्यक्तियों का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर सहित संपूर्ण विवरण ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी। इनमें बुखार के रोगियों की सूची, आईएलआई (इनफ्लुएंजा लाइकइलनेस) रोगियों की सूची, क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची, कुष्ठ रोग तथा फाइलेरिया एवं कालाजार रोगों के लक्षणयुक्त व्यक्तियों की सूची, कुपोषित बच्चों की सूची शामिल होगी। साथ ही क्षेत्रवार ऐसे मकानों की सूची जहां घरों के भीतर मच्छरों का प्रजनन पाया गया हो सूची तैयार कर एएनएम को उपलब्ध कराएंगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान को सफलबनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में सक्रियता है।
​जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव ने बताया कि एंटी लार्वा का छिड़काव जनपद के विभिन्न वार्डों एवं ग्रामों में किया जा रहा है एवं फागिंग भी कराई जा रही है। जनसमूह को वेक्टर जनित रोगों से बचाव हेतु एवं इसके लक्षण के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है एवं प्रचार-प्रसार के लिए हैण्डबिल्स भी जन-समूह में वितरित किये जा रहें हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्राम प्रधानों और सभी निजी और सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्य की बैठक कर इस अभियान के प्रचार-प्रसार में सहयोग के लिए चर्चा की जा चुकी है। उन्होने बताया कि संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य विभाग की सक्रियता जारी है। इन विभागों की सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित किया गया है। इसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्यविभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राजविभाग, नगर निगम, जल निगम, ग्राम्य विकास विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, मत्स्य पालन, स्वच्छ भारत मिशन, सिचाई विभाग, सूचना एवं जन संपर्क विभाग, अन्य को शामिल किया गया है। स्वास्थ्य विभाग को नोडल बनाकर सभी विभागों को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
​उन्होंने बताया कि अभियान की सफलता के लिए विभिन्न विभागों कीओर से गतिविधियों की गई है। इनमे स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1379 सामुदायिक बैठकें की गयी, 450 रैली निकाली गयी। पंचायती राज विभाग की ओर से 1460 स्थानो पर नालियों की सफाई करायी गयी साथ ही 1580 स्थानों पर झाड़ियों की कटाई कराई गई। 875 उथले हैंडपंपों को चिन्हित कर उसका पानी न पीने के लिए लोगों को सचेत किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नोडल अध्यापकों ने 1209 जन जागरूकता गोष्ठियां कराई 1260 प्रार्थना सभाओं में संचारी रोगों के प्रति बच्चों को जागरूककिया गया। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 568 स्कूल रैलियां आयोजित की गई एवं 568 चित्रकला प्रतियोगिता की गई। पशुपालनविभाग की ओर से 156 पशुपालकों को संचारी रोगों के बारे में जागरूक किया गया एवं 156 पंपलेट वितरित किए गए। सिंचाई विभाग की ओर से एक माइनर ( छोटी नहर) की सफाई कराई गई। नगर विकास विभाग की ओर से 156 स्थानों पर फागिंग कराई गई एवं 824 नालियों की सफाई करायी गयी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments