Tuesday, December 5, 2023
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशकुत्तों की जनसंख्या कम करने के लिए नगर निगम करा रहा नसबंदी

कुत्तों की जनसंख्या कम करने के लिए नगर निगम करा रहा नसबंदी

कुत्तों की जनसंख्या कम करने के लिए नगर निगम करा रहा नसबंदी
अयोध्या(आज़ाद पत्र):- राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी कर रहा है तो वही अयोध्या नगर निगम भी सफाई अभियान में जुट गया है,अयोध्या नगर निगम कुत्तों की जनसंख्या रोकने के लिए एक बड़ा अभियान चला रहा है, नगर निगम क्षेत्र में कुत्तों को पकड़ कर बैसिंग गौशाला ले जाया जाता है जहां पर पशु चिकित्सक उनकी नसबंदी करते हैं, नसबंदी करने के बाद जब कुत्ते स्वस्थ हो जाते हैं तो उनको छोड़ दिया जाता है,छोड़ने के पहले कुत्तो को रैबीज का इंजेक्शन भी लगाया जाता है।

कर्मचारी ने कहा कि अब तक नगर निगम क्षेत्र से लगभग एक हजार कुत्तों को पकड़ कर बैसिंग गौशाला ले जाया गया है जहां पर उनकी नसबंदी की गई और स्वस्थ होने के बाद उनको छोड़ दिया गया, कुत्तों की जनसंख्या को रोकने के लिए नगर निगम बड़ा अभियान चला रहा है, नगर निगम कर्मी कुत्तों को पकड़ने के बाद उन्हें बैसिंह गौशाला ले जाते है, 2 दिन के बाद पशु चिकित्सक कुत्तों की नसबंदी करते हैं उसके बाद जब कुत्ते स्वस्थ हो जाते हैं तो उनको छोड़ दिया जाता है, इस तरह से कुत्तों की जनसंख्या कम करने के लिए नगर निगम अभियान चला रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments