मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के प्रति महिलाओ को किया जा रहा है जागरूक
प्रतापगढ़(आज़ाद पत्र):- पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन मिशन शक्ति अभियान 4.0 के तहत जनपद के समस्त थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्या का किया जा रहा निस्तारण महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में चौपाल लगाकर व पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति अभियान 4.0 के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा थाना स्थानीय में महिला सुरक्षा समिति के साथ गोष्ठी कर शासन द्वारा संचालित विभिन्न अभियानों के बारे में कराया गया अवगत जनपदीय पुलिस द्वारा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के प्रति महिलाओ को किया जा रहा है जागरूक पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांवो में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला,बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही महिला सम्बन्धित समस्याओं के निस्तारण कराने के सम्बन्ध में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।
तथा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन आदि अधिकारो के प्रति महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। अब महिलाओं,बालिकाओं को अपनी समस्या व शिकायत लेकर पुलिस चौकी व अन्य पुलिस कार्यालय बार-बार नही आना पडे़गा अपितु शक्ति दीदी नियमित अन्तराल पर ग्राम चौपाल के माध्यम से विभिन्न गांवो में उपस्थित होकर महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही उनसे संवाद कर उनकी शिकायतों का गुण दोष के आधार पर निराकरण कराया जाएगा।