बहादुरगंज गाज़ीपुर ۔ नारी सशक्तिकरण की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति के तहत आज कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के फरीदनपुर ग्राम सभा में महिला चौपाल का आयोजन कासिमाबाद महिला थाने की इंचार्ज पल्लवी सिंह के नेतृत्व में किया गया। जिसमें महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विधिवत जानकारी दी गई नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन तथा नारी सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन,बैंकिंग बी सी सखी, राष्ट्रीय पोषण मिशन,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, शक्ति मोबाइल, महिला हेल्पडेस्क 1090, महिला पुलिस बीट व महिला साईबर सेल, महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी, महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई मातृत्व शक्ति को सम्बल, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर 1076 इत्यादि पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई और हर गांव में महिला पुलिस द्वारा ग्रुप बनाकर उनकी समस्याओं का त्वरित निदान करने पर चर्चा की गई महिला थाना प्रभारी कासिमाबाद पल्लवी सिंह ने कहा कि आज नारी को सशक्त बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है आवश्यकता है कि हम सब सहयोग करके इन योजनाओं को लागू करने में सहयोग करें वहीं पर चौकी प्रभारी बहादुरगंज आशुतोष शुक्ला ने कहा कि नारी सशक्तिकरण पर सरकार पूरा फोकस कर रही है जरूरत इस बात की है कि हम सबलोग अपने सार्थक प्रयास द्वारा इसको सफल बनाने की और इसकी शुरुआत हमें अपने घर से करनी होगी और इसलिए महिलाओं को आगे आना होगा तभी उनकी समय का समाधान हो पायेगा जबकि महिला कांस्टेबल दीपा सिंह ने कहा कि बहन बेटियां बे झिझक होकर अपनी समस्याएं अपने बड़ों माता पिता को बताएं और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस प्रशासन की मदद लेकर अपनी अपनी समस्याओं का निदान कराएं।
सौहार्द फेलो अमित राय ने महिलाओं को जागरूक करने पर बल दिया और कहा कि जबतक महिलाएं जागरूक नहीं होंगी उन्हें उनका अधिकार नहीं मिल सकता जबकि सौहार्द फेलो जफर अकील ने कहा कि आज आवश्यकता महिलाओं को शिक्षित और जागरूक कर उन्हे प्रोत्साहित करने की है जिससे कि वह समाज में अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर अपना हक ले सकें और यह तभी संभव है जब लड़कियां शिक्षित नहीं हो जाती और अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर लेती।
इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी कासिमाबाद पल्लवी सिंह,चौकी प्रभारी बहादुरगंज आशुतोष शुक्ला, महिला कांस्टेबल नमिता यादव,सोनिया शुक्ला,श्वेता सिंह,अस्तुति सिंह, दीपा सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जोगिंद्र कुमार, त्रिवेणी लाल, गुड्डू राम, रामविलास यादव, राहुल यादव इत्यादि उपस्थित रहे।