भांवरकोल: क्षेत्र के शेरपुर कला गाव में हो रहे रामलीला में राम बरात एवं राम विवाह का मंचन किया गया। अयोध्या से राजा दशरथ ,भरत और शत्रुघ्न व आए हुए बारातियों के साथ पारम्परिक रूप से ढोल व बैंड बाजा के साथ जमकर बारात में ठुमके लगाए ।इस बीच आतिशबाजी भी की गयी। उसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से राम विवाह का मंचन हुआ।वही शिवम उपाध्याय, राजेश गुप्ता, भोलू उपाध्याय ,शास्वत उपाध्याय ने विवाह गीत के माध्यम से दर्शकों को खूब आकर्षित किया। इस अवसर पर मलखान राय के द्रारा बारातियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मंचन में
राम सुधांशु उपाध्याय,लक्ष्मण शिवम उपाध्याय,सीता राजा उपाध्याय,भरत शुभम उपाध्याय,शत्रुध्न शौर्य उपाध्याय,दशरथ जगगरनाथ राय,विश्वामित्र भास्कर उपाध्याय ने भूमिका निभाया।इस मौके पर शिक्षक मनीष राय
आशीष वर्मा, भोलू , गोल्डन उपाध्याय, मृत्युंजय राय,कंचन उपाध्याय,सन्तोष राय, मिथलेश राय, रामनिवास राय, मनोज प्रजापति, राजू राय,मैनेजर राय, अंजनी राय , नकुल खरवार,राजेश राय आदि लोग मौजूद रहे।