Sunday, December 3, 2023
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री 19 को आएंगे हाथरस,डीआईजी ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री 19 को आएंगे हाथरस,डीआईजी ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री 19 को आएंगे हाथरस,डीआईजी ने किया निरीक्षण

हाथरस(आज़ाद पत्र):- प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हाथरस में कार्यक्रम लगभग तय हो गया है। मुख्यमंत्री यहाँ भाजपा महिला मोर्चा के 19 अक्टूबर को आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए तैयारी तेज कर दी गई है। मण्डलायुक्त व डीआईजी अलीगढ एंव डीएम, एसपी सहित आला अधिकारियों द्वारा बागला महाविद्यालय मैदान का निरीक्षण किया गया। साथ साफ-सफाई व पानी व्यवस्था, टेण्ट आदि लगवाने को लेकर निरीक्षण किया गया है।

मण्डलायुक्त अलीगढ, डीआईजी के साथ जनपद के समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करने के उपरान्त बागला महाविद्यायल मैदान का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी के साथ सदर विधायिका अंजुला माहौर, जिला प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नारी वंदन अधिनियम को लेकर यहां कार्यक्रम को सम्बोधित करने आ रहे है। इसी के साथ अन्य योजनाओं का भी शिलान्यास कर सकते है। अब पार्टी के पदाधिकारी इस कार्यक्रम की तैयारी में जोर-जोर से जुट गए हैं। पार्टी की इसे लेकर रोजाना बैठक हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments