
थाना सुजौली/जनपद बहराइच उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक बहराइच प्रशांत वर्मा के कुशल निर्देशन में“मिशन शक्ति” चतुर्थ चरण नारी सशक्तिकरण अभियान के अन्तर्गत समाज में नारी सुरक्षा व सम्मान एवं नारी स्वावलंबन हेतु जनपद के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत संविलियन विद्यालय सुजौली द्वितीय में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह के निर्देशों का पालन करते हुए महिला आरक्षी अल्का द्विवेदी द्वारा बालिकाओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण से संबंधित उ0प्र0 शासन की विभिन्न योजनाओं को भी विस्तार से बताया गया।महिला आरक्षी के साथ कांस्टेबल विकास यादव मौजूद रहे।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार सिंह और अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।
