विशिष्ट दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने हेतु लगा कैम्प

विशिष्ट दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने हेतु लगा कैम्प

चोलापुर। सशक्त काशी जिन ग्राम में माताओं बहनों भाईयो का दिव्यांग प्रमाण पत्र नही बना है या पहले का बना हुआ हैं उन्हें फिर से नई योजनाओं के तहत बनाने की प्रक्रिया दानगंज ग्राम पंचायत पहाड़पुर के पंचायत भवन में कैंप लगा के उस कार्य को सम्पन्न किया गया। जिसमें ग्राम के और अन्य ग्राम के दिव्यांग लोग आए और उनके दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया चोलापुर स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक आर बी यादव, डॉक्टर प्रदीप जायसवाल मेडिकल ऑफिसर, डॉक्टर संजय भारती, सी डी ओ ऑफिस से डॉक्टर संजय यादव ग्राम प्रधान शिवकुमार जायसवाल, राहुल जायसवाल पंचायत सहायक नेहा सोनी, अन्य गण मौजूद थे।
जो भी दिव्यांग व्यक्ति, बच्चे, औरत, चल नही सकते, सुन नही सकते, बोल नही सकते, उनका जांच किया गया और उनको दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया गया। जिनसे आगे उन्हें दिव्यांग पेंशन और भी सुविधाएं मिल सके।

Latest Articles