7.5 C
New York
Monday, November 27, 2023

नवरात्रि पर्व पर दुर्गा प्रतिमाओं के निर्माण में जुटे कारीगर

नवरात्रि पर्व पर दुर्गा प्रतिमाओं के निर्माण में जुटे कारीगर
बहराइच(आज़ाद पत्र):- देश में नवरात्रि पर्व पूरे भक्ति में माहौल में मनाया जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के सभी स्वरूपों की पूजा अर्चना होती है वही जगह-जगह पंडालों में मां दुर्गा प्रतिमाएं भी स्थापित होती हैं। बहराइच में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है प्रतिमाओं के निर्माण में कारीगरों के हाथ तेजी से चल रहे हैं। मां दुर्गा प्रतिमा को आकर्षक रूप देने में कारीगर जुड़ गए हैं। वही इस बार मूर्ति बनाने वाले कारीगरों पर महंगाई की भी मार देखने को मिली है।

मूल रूप से बंगाल के रहने वाले हरा प्रसाद ने बताया कि वह अपने पिता के साथ मिलकर मूर्ति निर्माण करते हैं। उन्होंने बताया कि मूल रूप से वह सभी बंगाल के रहने वाले हैं लेकिन उनके पिता परिवार सहित बहराइच में आकर बस गए और यहीं मूर्तियां बनाते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार महंगाई के कारण कारोबार पर काफी असर पड़ा है निर्माण सामग्रियां महंगी हुई है लेकिन महंगी प्रतिमाएं नहीं बिक पा रही हैं। उनका कहना है कि महंगाई के कारण ही इस बार लोग बड़ी मूर्तियां के बजाय थोड़ी छोटी मूर्तियां ही लेना पसंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मूर्तियों के उठान का कार्य प्रारंभ हो गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles