मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के दौरान 62 जोड़ों ने एक साथ जीने मरने की कसमें

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के दौरान 62 जोड़ों ने एक साथ जीने मरने की कसमें

मुस्लिम समुदाय के 3 जोड़ों का हुआ निकाह

त्रिपुरारी यादव/रोहनिया

रोहनिया- आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर एडीओ समाज कल्याण प्रमोद कुमार पटेल की देखरेख में मंगलवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के दौरान वैदिक ब्राह्मण द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत 62 जोड़े की सामूहिक शादी संपन्न करायी गयी। जिसमें मुस्लिम समुदाय के 3 जोड़े का मौलाना द्वारा निकाह कराया गया। सामूहिक विवाह के दौरान वर-वधूओ को मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख नगीना पटेल व प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल द्वारा पायल, बिछिया, मोबाइल, साड़ी, कपड़ा, बर्तन,सीलिंग पंखा उपहार के रूप में भेंट करते हुए सभी नव दंपतियों को प्रमाण पत्र वितरित कर पुष्प वर्षा के साथ उनके जीवन सुखमय के लिए आशीर्वाद दिया। सामूहिक विवाह के दौरान वर पक्ष तथा कन्या पक्ष से आए हुए सभी बारातियों को भोजन व्यवस्था कराया गया। एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार पटेल ने बताया कि सभी नवविवाहित कन्याओं के खाते में 35 हजार रुपया एक सप्ताह बाद भेज दिया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रुप से संजीव सिंह, रामशरण यादव, धर्मेंद्र यादव, शिवपूजन सिंह, नीरज चौबे,जगनारायण पटेल,इमरान खान, अनिल कुमार पटेल जिला क्षेत्र पंचायत जिला अध्यक्ष,संजय यादव, मनोज कुमार वर्मा, साबिर अंसारी, जीवराम विश्वकर्मा,अजीत कुमार सहित ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य गण उपस्थित रहे।

Latest Articles