
आजाद पत्र
रामकोला।भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय का शनिवार को रामकोला व पटेरा मे भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि दुर्गेश राय ने कहा कि यह जो भव्य स्वागत है, वह मेरा नही बल्कि भाजपा का हो रहा है। आप सभी कार्यकर्ता बंधुओ का हो रहा है। मै आप सभी के मान सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर हूँ। किसी कार्यकर्ता के साथ अन्याय नही होगा। मै हमेशा आप सभी के लिए तैयार हु व कदम से कदम मिलाकर चलता रहूंगा। जब चाहे कोई भी कार्यकर्ता मुझसे मिल सकता है। मै विश्वास दिलाता हूं कि मेरे रहते किसी भी प्रकार की गुट बाजी नही होगी। चाहे पूर्व हो या वर्तमान सभी का सम्मान रहेगा।
उन्होंने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन काल का संघर्ष को बताते हुए उस दुर्दिन से आज का सुखद क्षण आने का एक मात्र कारण आप सभी के परिश्रम का ही परिणाम है।अतः हम भी का एक वाक्य में संबोधन होगा कि हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता है। सभी भाजपा के लिए काम करते है।इस दौरान सम्मान समारोह पटेरा के आयोजक बासुदेव राय, मंडल उपाध्यक्ष अनिल राय, मनीष राय, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष वरुण राय,ध्रुव कुशवाहा आदि व रामकोला के आयोजक पुर्व विधायक मदन गोविंद राव,मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, मण्डल प्रभारी हरि शंकर राय, रहे।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अनूप कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन महामंत्री मनोहर गुप्ता ने किया। इस अवसर पर आदित्य मिश्र रविंद्र प्रजापति, प्रेम तिवारी, संतोष खरवार, मनोज गोविन्द राव, प्रतीक श्रीवास्तव, संजय जायसवाल, चंद्रादित्य गोविन्द राव ,दिनेश गोंड, राजेन्द्र राव, शेष नाथ गोंड, अखिलेश पाठक, दिनेश चंद, अमित गोविन्द राव, संदीप भारती, प्रदीप मद्धेशिया, उग्रसेन दुबे, प्रसिद्धनाथ दुबे, राजेश मिश्रा, निशांत शुक्ला, मुबारक अली, भानु प्रताप यादव, मृत्युंजय पांडेय, शैलेश सिंह, संजय गोविन्द राव, संजय उपाध्याय, दुर्विजय सिंह, प्रेमशर्मा, नन्द लाल गोंड,राज देव, मुशि चौहान, राजन राय, अश्वनी मणी उर्फ डबल्यू मणि, धन्नजय गोंड, हरि शंकर प्रसाद, सुरेश प्रसाद, अमर जीत, कृष्ण गोंड, विनोद पटेल, अरविंद, विकास गोंड, आशीष तिवारी, अक्षयवर गोंड, गोपाल चौहान, देवेंद्र, दिलीप, शम्भू चौधरी, गिरीश चंद श्रीवास्तव, विजेंद्र राव, विकाश चौहान, मदन मुरारी पांडेय, सुधाकर चौरसिया, विवेक राव, धर्म देव शर्मा, मुरली धर कुशवाहा, राम जी प्रजापति, आशीष तिवारी, अजय गोविन्द राव, पवन राव, सतेंद्र सिंह, अरुण सिंह, राजवंत चौरसिया सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।