चिरैयाकोट(मऊ), राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के राष्ट्रीय एडवोकेट अध्यक्ष सीएल दीक्षित लखनऊ ने संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए मऊ जनपद के रविन्द्र राय को पुनःराष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनित करते हुए तथा उसी के साथ उन्होंने संगठन का एक और दायित्व उप्र के प्रभारी का भी दिया हैं। साथ ही यह निर्णय लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधान संगठन के बैठक में लिया गया उन्होने यह भी निर्देश दिया है साथ ही उन्होंने ने शासन द्वारा पंचायतों के प्रति प्रतिकूल मंशा को देखते हुए देश में अन्य राज्यों में भी संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद मुख्यालय पर आयोजित संगठन की बैठक में जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल ने बधाई दिया है। तथा इस मनोनयन पर प्रदेश महासचिव श्रीधर राय, श्यामनारायण सिंह,अमित कन्नौजिया,उमेश यादव, दिनेश मिश्रा,राम सरीख राजभर, ब्लाक अध्यक्षगण रजनीकान्त मौर्य, संजय चैहान, साहब सिंह,पारसनाथ यादव, नौशाद, प्रदुम्मन यादव,आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।