सैदपुर।मन की बात कार्यक्रम के 98 वें संस्करण को आज भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व मे जिले भर के बुथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना तथा शोसल मीडिया पर इसे अपलोड भी किया। इस बात कि जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप ने बताया कि जिले के सभी पदाधिकारी पुर्व निर्धारित बुथों पर जाकर बुथ समिति सदस्यों तथा लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुना।जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज से कुछ ही दिन बाद होली का त्यौहार है। आप सभी को होली की शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि हमें त्योहार “वोकल फॉर लोकल” के संकल्प के साथ ही मनाने हैं।
इस पर भानुप्रताप सिंह ने कहा कि इससे सनातन संस्कृति के मजबूती के साथ साथ आपसी भाई चारे तथा भारतीय उत्पादों को एक नयी ऊर्जा मिलेगी।
जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह आज सैदपुर विधानसभा के मलिकपुर ग्राम के बुथ संख्या 271 पर मन कि बात कार्यकर्ताओं के साथ सुन रहे थे।

