Tuesday, December 5, 2023
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशहरियाणा अनुसूचित आयोग के चेयरपर्सन परिवार के साथ पहुंचे अयोध्या

हरियाणा अनुसूचित आयोग के चेयरपर्सन परिवार के साथ पहुंचे अयोध्या

हरियाणा अनुसूचित आयोग के चेयरपर्सन परिवार के साथ पहुंचे अयोध्या
अयोध्या(आज़ाद पत्र):- हरियाणा अनुसूचित आयोग के चेयरपर्सन रविंद्र बलियाला परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे। जहा उन्होंने राम लला हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया औऱ राम मंदिर निर्माण का अवलोकन किया। वही दर्शन पूजन के बाद सर्किट हाउस में मीडिया से मुखातिब होते हुए रविंद्र बलियाला ने कहा कि अयोध्या आकर हमें अच्छा लगा, राम लला का दर्शन पूजन किया, हनुमान जी का दर्शन किया, सरयू घाट पर भी गए, राम मंदिर निर्माण भी देखा, अयोध्या में वृहद स्तर पर विकास कार्य चल रहे हैं।

उन्होंने भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पीएम मोदी के शामिल होने पर कहा कि विश्व स्तर के नेता है मोदी , भारत को विश्व स्तर पर ले जा रहे हैं, भारत का बहुत विकास हो रहा है, अयोध्या आएंगे तो अयोध्या और उत्तर प्रदेश का विकास तो पहले से ही हो रहा है और भी विकास कार्य में चार चांद लग जाएंगे, मोदी विश्व स्तर के नेता हैं उनके आने से निश्चित तौर पर विकास कार्यों को और गति मिलेगी, लोकसभा चुनाव पर कहा फुल मेजॉरिटी से फिर बनेगी भाजपा की सरकार, मोदी बनेंगे प्रधानमंत्री, देश में विपक्ष है ही नहीं, इंडिया के नाम से जो इकट्ठे हो रहे हैं उनका आपस में ही कोई कांसेप्ट क्लियर नहीं है, मोदी एकतरफा चुनाव जीतेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments