
आजाद पत्र
कुशीनगर।पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर खड्डा नगर पंचायत के सुभाष चौक पर एक समारोह आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई।
सपा के नगर अध्यक्ष सुनील यादव के संयोजन में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम स्व. नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण एवम् दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर पुष्प देकर उन्हें नमन किया। जिला उपाध्यक्ष संजय यादव ने अपने संबोधन में नेताजी को नमन करते हुए उन्हें राजनीति का महानायक बताया। पूर्व नगर अध्यक्ष प्रत्याशी पुष्पा जायसवाल एवं जिला कार्यकारणी सदस्य अमर जायसवाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान मिठाई यादव, राजेन्द्र पाल, मनोज कुशवाहा, विजय अग्रवाल ऊर्फ मिट्ठू, मुन्ना राजभर, सोनू यादव पहलवान ,सरतेज यादव, अरविन्द मिश्रा,भोला यादव ,नूरलैन अंसारी,मुन्ना यादव, अयोध्या यादव, जुगनु अंसारी,उमेश गुप्ता, राजू चौरसिया,मुकेश जायसवाल, अनिल मौर्या,गुड्डु राय,मंगल यादव , आकाश राय आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन नगर महा सचिव विनोद उपाध्याय ने किया ।