बीजेपी घबराई हुई नहीं हैं विपक्ष घबराया हैं:- केशव मौर्य
कौशांबी(आज़ाद पत्र):- उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की बैठक किया। वहीं डिप्टी सीएम ने लोकसभा 2024 की तैयारियों पर चर्चा की। इसके बाद वह मंझनपुर जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार पहुंचे। जहां पर विभागीय अधिकारियों के साथ परियोजना की समीक्षा किया। साथ ही अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। शिथिलता बरतने वाले अफसरों को चेतावनी देते हुए कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।
अखिलेश यादव के ट्वीट बिहार जातिगत जनगणना पर बिहार को बधाई दी और बीजेपी घबराई हुई हैं के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा की बीजेपी घबराई हुई नहीं हैं विपक्ष घबराया हैं। उनको मालूम है की उनकी भ्रष्टाचार की जांच पूरी हो चुकी है। भ्रष्टाचारियों को सजा ज़रूर मिलेगी। जातिगत जनगणना 2024 का सीगुफा हैं उसके अलावा कुछ नहीं है। जब सत्ता में थे तब जातियों के बारे में व जातिगत जनगणना के बारे में उस समय न कांग्रेस के राहुल गांधी को याद आया था ना अखिलेश यादव को याद आया। नीतीश कुमार तो अभी मुख्यमंत्री हैं। जितना हिस्सा जिनका है उतना हिस्सा उनको दे दे।
अखिलेश यादव के आजादी के समय पर भाजपा वाले जेल नहीं गए थे अखिलेश के ट्वीट के जवाब पर डिप्टी सीएम ने बोला की कोई निर्दोष जेल नही जाएगा और ना ही कोई दोषी बचेगा। नहीं जांच एजेंसियां अपनी जांच कर रही हैं। जिनके खिलाफ आरोप मिल जाता है उनकी गिरफ्तारी होती है गिरफ्तारी करने के बाद हर व्यक्ति के पास अधिकार होता है न्यायालय में जा सकता है और न्यायालय अगर दोष को सही पाकर जवाब नहीं देता है तो अगर वह निर्दोष हैं तो जबान खुल जायेगी