2.3 C
New York
Wednesday, November 29, 2023

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने गांधी जयंती के अवसर पर महिला हॉकी टीम का किया शुभारंभ

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने गांधी जयंती के अवसर पर महिला हॉकी टीम का किया शुभारंभ
By:- Amitabh Chaubey
लखनऊ(आज़ाद पत्र):- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने गांधी जयंती के शुभ अवसर पर महिला हॉकी टीम का शुभारंभ किया, जिसके माध्यम से खेल को बढ़ावा देने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाया गया। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ सुश्री ए. मणिमेखलै के साथ कार्यपालक निदेशक निधु सक्सेना एवं मुख्य महाप्रबंधक, मानव संसाधन, लाल सिंह द्वारा इस पहल की शुरुआत की गई जो लैंगिक समानता और खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

समारोह के दौरान, सुश्री ए. मणिमेखलै द्वारा महिला हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य को प्रोत्साहन और समर्थन के रूप में एक हॉकी स्टिक भेंट की गई। यह खेल के क्षेत्र में महिलाओं के विकास और उत्थान के लिए बैंक के समर्पण को दर्शाता है।

इस अवसर पर प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा टीम के झंडे और जर्सी का अनावरण किया गया। टीम के प्रतीकात्मक ध्वज और वाइब्रेंट जर्सियों का प्रदर्शन इन कुशल एथलीटों के लिए एक रोमांचक यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है, जो एकता, दृढ़ संकल्प और खेल गौरव की भावना को दर्शाता है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, और महिला हॉकी टीम का शुभारंभ इस समर्पण का एक प्रमाण है। इस पहल के माध्यम से, बैंक महिला एथलीटों की प्रतिभा को एक मंच उपलब्ध कराने और खेल भावना तथा एकता की भावना का प्रतिनिधित्व करने की अपेक्षा रखता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles