
आजाद पत्र
कुशीनगर।पडरौना विधान सभा क्षेत्र के पिपरा बाजार मण्डल के अंतर्गत राम जानकी मंदिर के बगल में पिपरा बाज़ार के देव तुल्य जनता के लिये स्नानघर एवम सौन्दर्यीकरण विकास निर्माण कार्यों का उद्घाटन सदर विधायक पडरौना मनीष जायसवाल ने किया। विधायक ने अपने संबोधन में सार्वजनिक भूमि पर महिला स्नानाघर के निर्माण का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया विधायक निधि द्वारा 8 लाख की लागत से सार्वजनिक महिला स्नानाघर के निर्माण हुआ है।
जनता के कहने पर महिलाओं की दिक्कतों को देखते हुए स्थानीय ग्रामीण जनता की तरफ से लंबे समय से महिला स्नानाघर की मांग की जा रही थी। स्थानीय ग्रामीण जनता की इस समस्या का त्वरित समाधान के लिए विधायक ने विधायक निधि से 8 लाख की राशि स्वीकृत कर महिला स्नान घर का उद्घाटन किया। इस स्नान घर से महिलाओं को सुलभ सुविधाएं उपलब्ध होगी। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने विधायक माल्यार्पण कर स्वागत और अंग वस्त्र भेंट किया।
उक्त अवसर पर मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार मंडल उपाध्यक्ष अनिल कुमार राय मंडल उपाध्यक्ष नित्यानंद पांडे मंडल महामंत्री रामाज्ञा चौहान मंत्री धर्मेंद्र चौबे भाजपा नेता बृजभूषण गुप्ता वरिष्ठ नागरिक बिचंडी जायसवाल पिंटू कुशवाहा पी के मौर्या आईटी संयोजक हनुमान जायसवाल शैलेश मद्धेशिया परमात्मा शर्मा आईटी सेल के संयोजक आलोक मिश्रा अतुल जायसवाल श्री श्री 108 श्री शत्रुघ्न दास जी महाराज प्रधान प्रतिनिधि दिनेश जायसवाल क्षेत्र पंचायत सदस्य मुजम्मिल अंसारी क्षेत्र पंचायत सदस्य भोला जायसवाल
अवनीश मिश्रा सौरव जायसवाल प्रमोद गौतम घनश्याम मोदनवाल आदि मौजूद रहे।