योगी सरकार ने कुम्हार परिवारों के चेहरे पर लाई मुस्कान, 21 लाख दियों से जगमग होगी रामनगरी
अयोध्या(आज़ाद पत्र):- राम नगरी अयोध्या में 11 नवंबर को होने वाले दीपोत्सव के आयोजन में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर कुम्हार परिवारों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को दीपोत्सव की जिम्मेदारी सौंपी है। इस बार बीते 6 वर्षों की अपेक्षा राम की पैड़ी पर दीपक जलाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए 21 लाख दीपक जलाए जाने की तैयारी की जा रही है।
राम की पैड़ी और चौधरी चरण सिंह घाट को मिलाकर कुल 47 घाटों पर दीपक जलाए जाने की तैयारी की जा रही है। जिस के लिए कुम्हार परिवारों से 24 लाख दियों को खरीदने की तैयारी की गई है। बकायदा इसका टेंडर भी हो चुका है। वहीं इस बार दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 9 नवंबर से प्रारंभ होगा और 11 नवंबर को दीपोत्सव का आयोजन होगा।दीपोत्सव के कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को बुलाए जाने की तैयारी हो रही है।
दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ केंद्र वा प्रदेश सरकार के मंत्री शामिल होंगे।वही डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रतिभा गोयल ने बताया की 21 लाख दीपो को जला कर पुराने रिकार्ड को तोड़ते हुए नया विश्व रिकार्ड स्थापित किया जाएगा। यह दीपोत्सव कुम्हार परिवारों के लिए खास है क्योंकि 21 लाख दियों को कुम्हार परिवारों से खरीदा जायेगा। वहीं अवध विश्वविद्यालय से संबंधित महा विश्वविद्यालय से 25 हजार छात्र और छात्राओं को वोलेंटियर के रूप में नियुक्त किया जाएगा ।