नाले में उतराया शव मिला
वाराणसी। मंडुवाडीह क्षेत्र के कन्दवा स्थित कर्दमेश्वर इंटर कॉलेज के समीप नाले में शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव नाले में उतराया मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँचे मंडुवाडीह थानाप्रभारी राजीव कुमार सिंह ने शव की शिनाख्त करवा कर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कन्दवा स्थित नाले में शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति का शव उतराया देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुची पुलिस ने शव को निकलवाया। मृतक की शिनाख्त मंगल कुमार 47 वर्ष निवासी कन्दवा थाना मंडुवाडीह के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने बताया मृतक पेशे से ट्राली चालक था और नशे का आदी था। मंडुवाडीह थानाप्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया की मृतक मंगल नशे का आदी था और परिवार वालो से अलग रह कर ट्रॉली चलाकर अपना जीवनयापन करता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह नाला पुरातन समय मे असि नदी थी जो अब नाले में तब्दील हो चुकी है।