ब्यूरो रिपोर्ट बहराइच मनमोहन तिवारी
थाना खैरी घाट/ जनपद बहराइचपुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच प्रशांत वर्मा द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी महसी अजय प्रकाश त्रिपाठी के निर्देशन में अपराध निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह थाना खैरी घाट बहराइच के कुशल नेतृत्व में मुकदमा संख्या 663/2022 धारा 376D/ 366/ 370/ 344/ 323 आईपीसी में नामित 01 नफर वांछित अभियुक्त जमुना प्रसाद उम्र करीब 52 वर्ष पुत्र छत्रपाल निवासी गुरेला थाना तम्मौर जनपद सीतापुर अभियुक्त को मसौड़ी डीह थाना तंबौर जनपद सीतापुर में दबिश देकर अंतर्गत धारा 376D/ 366/ 370/ 344/ 323 आईपीसी में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त गण उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु सदर बहराइच रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामानंद सिंह,हेड कांस्टेबल दयानंद सिंह,कांस्टेबल आलोक शुक्ला शामिल रहे।
