17.8 C
New York
Wednesday, October 4, 2023

शासन के निर्देश पर बैठक कर प्रशासन व मिडिया,पत्रकार मे बनाये रखे, सामन्जस

बैठक मे मिडिया से रूबबरू हुए प्रशासन के, एस डी एम व उप पुलिस अधीक्षक

रसड़ा (बलिया) उपजिलाधिकारी सदानंद सरोज एवं उप पुलिस अधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी के नेतृत्व में स्थानीय तहसील सभागार में दिन में 11:00 बजे से पत्रकारों की एक बैठक संपन्न हुई।
अधिकारियों ने बताया की शासन की मंशा के अनुरूप अब प्रत्येक महीने पत्रकारों एवं अधिकारियों की समन्वित बैठक आयोजित होगी। अधिकारियों एवं पत्रकारों का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी होगा और शासन से संबंधित सभी सूचनाएं इस व्हाट्सएप ग्रुप पर उपलब्ध होगी।
उप जिलाधिकारी सदानंद सरोज ने आश्वासन दिया की पत्रकारों के मान सम्मान एवं सुरक्षा का हर हाल में ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताया। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वह अपने कर्तव्यों एवं दायित्व समझे और अपनी सीमाओं को भी पहचाने। वह अपने लेखनी से राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दें ।तभी लोकतंत्र मजबूत होगा ।
उप पुलिस अधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने कहा की शासन की मंशा के अनुरूप एक अंतराल पर नियमित बैठकें आयोजित होंगी और पुलिस प्रशासन व मीडिया में सामंजस्य से स्थापित किया जाएगा। उन्होंने विश्वसनीयता , सच्चाई व जवाबदेही पत्रकारों में होना चाहिए ।उन्होंने कहा कि सिस्टम में कुछ लोग गलत हो सकते हैं लेकिन सभी गलत नहीं है। पत्रकार किसी समाचार को भेजने से पहले पुष्टि जरूर कर लें और निष्पक्ष तरीके से ही अपनी न्यूज़ चलाएं क्योंकि उनके समाचारों का समाज पर व्यापक असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि जातिवादी व सांप्रदायिक खबरें न चलाई जाए और समाज के विकास में अपना योगदान दिया जाए ।
वरिष्ठ पत्रकार इश्तियाक अहमद ने कहा कि सरकारी योजनाओं एवं जन चौपाल कार्यक्रमों की सूचना पत्रकारों को नहीं दी जाती है। पत्रकार और पुलिस प्रशासन में समन्वय स्थापित होना चाहिए। पत्रकार श्याम कृष्ण गोयल ने पत्रकारों के मान-सम्मान एवं सुरक्षा का सवाल उठाया और कहा कि उन्हें पूरा सम्मान मिलना चाहिए।
सभा को रमाकांत सिंह , कृष्ण मुरारी पांडे ,सुनील सरदारपुरी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार संघ के अध्यक्ष मतलूब अहमद, पत्रकार अरविंद कुमार तिवारी, पत्रकार पिंटू सिंह ,विनोद शर्मा, गोपाल जी, लल्लन बागी ,अखिलेश सैनी, हरिंदर वर्मा, विनोद सोनी, कृष्णा शर्मा, सुमित गुप्ता, पिंटू सिंह एवं देवनारायण प्रजापति ओम प्रकाश वर्मा भी उपस्थित रहे। अंत में उपपुलिस अधीक्षक ने सबके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,878FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles