सेवराई।(गाजीपुर) :भाजपा कार्यालय गहमर मेनरोड पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रधान गहमर मुरली कुशवाहा के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुआ। जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील सिंह को भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी गई। वहीं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बांटी और आतिशबाजी कर खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता मुरली कुशवाहा ने कहा कि जिलाध्यक्ष सुनील सिंह से कार्यकर्ताओं की अपेक्षा है कि आप उस परंपरा का पालन करते हुए एक-एक कार्यकर्ता के विश्वास पर खरे उतरेंगे। मुन्ना पाण्डेय, मनीष सिंह, मुन्ना सिंह, आनंद सिंह, रवि सिंह, अशोक सिंह, संजय गुप्ता, संतोष सिंह, अनुग्रह सिंह, रामबिलास राजभर, कमलेश सिंह आदि लोग उपस्थित थे।