Tuesday, December 5, 2023
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशवरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, चंद्र मोहन मिश्रा को मिला स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड,

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, चंद्र मोहन मिश्रा को मिला स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड,

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, चंद्र मोहन मिश्रा को मिला स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड,
By:- Amitabh Chaubey
लखनऊ(आज़ाद पत्र):- 2022 में अंडाल में अपराध नियंत्रण और उसमें स्थानीय लोगों को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत शामिल करने करने के लिए(FICCI ) Feedration of Indian chamber of commerce द्वारा स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड 2022 से चन्द्र मोहन मिश्रा को सम्मानित किया। यह पुरस्कार शुक्रवार को FICCI सभागार दिल्ली में प्रदान किया गया। यह पुरस्कार पूरे देश के सभी राज्य पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बलों के बीच वितरित किया गया। जिसमे की कुल 23 पुरस्कार दिए गए। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हर साल पुलिसिंग के क्षेत्र में योगदान देने वाले जवानों व अधिकारियों को दिया जाता है।

आसनसोल मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रहने के दौरान चंद्र मोहन मिश्रा ने अंडाल क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए सामुदायिक पुलिसिंग पर विशेष कार्य किया था जहां आपराधिक गतिविधियों में सामिल 800 लोगों की सूची तैयार कर उन्हें रोजगार के लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिए गए और प्रशिक्षण के बाद उन 800 लोगों को विभिन्न स्थानों पर रोजगार प्रदान किया गया। जिसके फल स्वरुप उन लोगों का उद्धार हुआ जो आपराधिक गतिविधियों में लिप्त थे और रोजगार के अभाव में अपराध करते थे। रोजगार मिल जाने के कारण उन्होंने आपराधिक गतिविधियों से किनारा कर लिया और अंडाल क्षेत्र में न सिर्फ रेलवे बल्कि पूरे क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लगाम लगाई जा सकी। रेलवे सुरक्षा बल में यह एक प्रकार का अनूठा प्रयोग था जिसकी सराहना पूरे देश में की गई।

इस प्रकार के प्रयोग में स्थानीय लोगों को अपराध नियंत्रण में एक भागीदार के तौर पर शामिल किया गया और पूर्व रेलवे में ही नहीं पूरे भारतीय रेलवे में इस तरह का यह पहला प्रयोग था। आसनसोल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रहने के दौरान चंद्र मोहन मिश्रा के इस प्रयोग की प्रशंसा मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने भी की है। लखनऊ मंडल में भी रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में अभिनव प्रयोग किए गए हैं और परिणाम स्वरूप अपराध नियंत्रण में भारी सफलता मिली है। रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक मनोज यादव ने इस विशेष उपलब्धि के लिए चंद्र मोहन मिश्रा को हार्दिक शुभकामनाएं दी और इस प्रकार के अभियान पूरे देश में चलाई जाने के लिए निर्देशित किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments