Sunday, December 3, 2023
Google search engine
Homeजनपदडॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम ढोटारी गाजीपुर में हिंदी दिवस...

डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम ढोटारी गाजीपुर में हिंदी दिवस मनाया गया

बाराचवर -डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम ढोटारी गाजीपुर में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को हिंदी भाषा के इतिहास,प्रचार प्रसार एवं उसके महत्व के संदर्भ में विस्तार से प्रकाश डाला गया। छात्र-छात्राओं को हिंदी भाषा के बारे में बताया गया कि भारतीय संविधान द्वारा हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया है। संविधान के अध्याय 17 के अनुच्छेद 343 (1) में वर्णित है कि संघ की राजभाषा हिंदी होगी और लिपि देवनागरी होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के मुख्य प्रबंध निदेशक, विख्यात साहित्यकार प्रोफेसर डॉ.आनंद सिंह ने हिंदी भाषा के महत्व पर विस्तृत चर्चा किया। उन्होंने कहा कि “हिंदी हृदय की भाषा है जिसकी वजह से हमारे शब्द हृदय से निकलते हैं और दूसरों के हृदय तक पहुंचते हैं।”कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात कवि साहित्यकार यशवंत सिंह “यश” ने कविता के माध्यम से हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार हेतु छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हिंदी को विश्व भाषा बनाने के लिए प्रयास करना होगा। आज विश्व के कई देशों में हिंदी भाषा बोली जाती है उनकी कविता “हृद_ वीणा को झंकृत करती अभिनव वाणी हिंदी की।” ने हिंदी भाषा का महिमा मंडन करते हुए छात्र-छात्राओं को प्रेरित करने का काम किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती का पूजन एवं माल्यार्पण से हुआ। सरस्वती वंदना रिंकी यादव तथा स्वागत गीत चांदनी पटेल ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजेंद्र कुमार सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “हिंदी है हम वतन है हिंदोस्ता हमारा हमारा।” निदेशक प्रमोद कुमार सिंह द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सत्येंद्र सिंह यशपाल सिंह कमलेश यादव विश्वकर्मा प्रसाद रविन्द्र कुमार
राजेश सिंह अनु सिंह माया चौहान उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments