मण्डल रेल प्रबन्धक ने डिजिटल रेडियोग्राफी एक्सरे मशीन का किया लोकार्पण
By:- Amitabh Chaubey
लखनऊ(आज़ाद पत्र):- पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल सदैव अपने यात्रियों को संरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नए-नए प्रयास करता रहा है। इसी क्रम में मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने मुख्य परियोजना प्रबन्धक राघवेन्द्र कुमार व शाखा अधिकारियों के साथ गोण्डा परिक्षेत्र का संरक्षा एवं सुरक्षा तथा कर्मचारी कल्याण समेत विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

मण्डल रेल प्रबन्धक ने गोण्डा स्थित उप मण्डलीय चिकित्सालय में 500 एम.ए. डिजिटल रेडियोग्राफी एक्सरे मशीन का लोकार्पण किया। इस 500 एम.ए. डिजिटल रेडियोग्राफी एक्स रे मशीन की उपलब्ध होने से गोण्डा जं0 एवं निकटवर्ती स्टेशनों के रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारीजनों को शरीर की जॉच सहज रूप से उपलब्ध हो सकेगी। उस के बाद मंडल रेल प्रबन्धक ने चिकित्सालय में औषधि भण्डार, पुरूष वार्ड एवं महिला वार्ड, महिला एवं पुरूष चिकित्सा वार्ड व रजिस्टेशन एवं ओ.पी.डी कक्ष को देखा।

वही मंडल रेल प्रबंधक ने ’लोको शेड’ गोंडा में निरीक्षण के दौरान शक्ति यूनिट के द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया तथा उन्होने उपस्थित अधिकारियों को निर्माण कार्यो की निरंतर मानिटरिंग करने निर्देश दिए। इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि संरक्षा एवं सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देता हुए रेल संचालन एवं प्रशासनिक कार्याे का दायित्व गम्भीरता से हमें पूरा करने की आवश्यकता है।

उन्होने गोण्डा में संचालित निर्माण कार्य योजनाओं को जल्द पूरा किये जाने पर ज़ोर दिया। मंडल रेल प्रबंधक न ’लोको शेड’ में एन.ई.रेलवे मज़दूर यूनियन, एस.सी.एस.टी तथा ओ.बी.सी एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/बादशाहनगर, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/गोण्डा, वरिष्ठ मण्डल यॉत्रिक इंजीनियर/समन्वय, वरिष्ठ मण्डल यॉत्रिक इंजीनियर/फ्रेट, एरिया मैनेजर/गोंडा, सहायक सुरक्षा आयुक्त तथा अन्य अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित थे।