शाहबाद। गौ रक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह लोधी को किसी ने सूचना दी की बिलारी रोड स्थित पूर्व विधायक स्वामी परमानंद डंडी के विद्यालय से आगे एक अज्ञात वाहन वाला गौ माता को टक्कर मार कर चला गया। सूचना मिलते ही भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष धर्मपाल लोधी ने एसडीएम सुनील कुमार, ईओ पुनीत कुमार व कोतवाल अनुपम शर्मा को सूचना देकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और मौके पर पहुंचकर डॉक्टर पशुधन अधिकारी जावेस से इलाज करा कर नगर पंचायत के वाहन के द्वारा गौ माता को गौशाला भिजवाया। इस मौके पर गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जाकिर अली, वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर गंगाराम लोधी, वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह प्रधान , डॉ जावेस, अंसार अली,अली नवी उपस्थित रहे।
