Sunday, December 3, 2023
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशविकास पुरुष स्वर्गीय कल्पनाथ राय, पंडित अलगू राय शास्त्री की मूर्ति पर...

विकास पुरुष स्वर्गीय कल्पनाथ राय, पंडित अलगू राय शास्त्री की मूर्ति पर माल्यार्पण सहित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे :: अजय राय

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जनपद मऊ आगमन 13 सितंबर को

मऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के जनपद मऊ में प्रथम आगमन पर कांग्रेस जनों की एक बैठक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के प्रदेश महासचिव उदय प्रताप राय के मऊ स्थित आवास पर आहूत की गई।प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के मऊ आगमन पर कुछ कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं जिसमें जिला अस्पताल मऊ स्थित जनपद के सृजन कर्ता, विकास पुरुष, पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय की मूर्ति पर माल्यार्पण, संविधान सभा के सदस्य, पूर्व सांसद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अलगू राय शास्त्री की मऊ रोडवेज पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण ,भीटी चौराहे पर स्थित भारत रत्न भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा अन्त में बलिया मोड़ स्थित भारत रत्न लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।*बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के प्रदेश महासचिव उदय प्रताप राय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का 10 बजे , फूल माला के साथ ,भव्य स्वागत किया जाएगा । जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि सभी लोग सुबह 10 बजे जिला अस्पताल मऊ पर अत्यधिक संख्या में पहुंच कर उक्त स्वागत कार्यक्रम को सफल बनावे। तो वहीं मऊ नगर के हिन्दी भवन में भूमिहार समाज के तत्वाधान में अजय राय का एक भब्य स्वागत कार्यक्रम रखा गया है।इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनिल जायसवाल, ब्रह्मानंद पांडे , सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनिल राय उर्फ बबलू राय , आईसीसी के सदस्य ओम प्रकाश ठाकुर ,व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शशिकांत राय ,किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हंसनाथ तिवारी , जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव नजीर अहमद , पूर्व प्रत्याशी विधानसभा मऊ सोहेल नोमानी, विधि विभाग के उपाध्यक्ष सुखचैन एडवोकेट , महासचिव सोहेल अहमद एडवोकेट, जिला कांग्रेस सचिव सर्वेश कुमार, कांग्रेस प्रवक्ता पूजा राय, पवन कुमार त्रिपाठी ऐडवोकेट , गौरी शंकर पाण्डेय एडवोकेट सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments