17.8 C
New York
Wednesday, October 4, 2023

गाज़ीपुर :आज मै अपने गुरू की प्रतिमा का अनावरण कर धन्य हो गया-एल जी मनोज सिन्हा

बाराचवर-गाजीपुर जनपद के बाराचवर ब्लाक मुख्यालय के समीप अमर नाथ पुर्वाचल इण्टर कालेज सहजतपुर बाराचवर के प्रांगण मे काफी दिनो से बनकर तैयार पुर्व ब्लाक प्रमुख स्व.रामनाथ यादव की आदमकद प्रतिमा का अनावरण जम्मू कश्मीर के एल.जी.मनोज सिन्हा ने राज्य सभा सांसद नीरज शेखर की उपस्थिति मे शनिवार के दिन मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा से कपड़ा हटाकर किया,तथा शिलापट्ट से पर्दा हटाया।महामहिम ने इस अवसर पर स्व०रामनाथ यादव का स्मरण करते हुये उनकी प्रतिमा पर श्रद्वासुमन अर्पित किया।कांस्य धातु से निर्मित आदमकद मुर्ति 6 फिट ऊँची और एक टन वजनी है।इस प्रतिमा को सासंद नीरज शेखर ने सपा के शासन काल मे निर्मित कराया था।तब से यह प्रतिमा अनावरण के लिये किसी माननीय की प्रतिक्षा मे पाँच बर्षो से अमरनाथ इण्टर कालेज सहजतपुर बाराचवर के परिसर मे स्थापित थी ।

महामहिम श्री सिन्हा ने अपने उद्बोधन मे कहा की स्व.रामनाथ जी समाजवाद के अच्छे सिपाही होने के बावजूद वह हमारे अच्छे गुरु भी रहे ।अग्रेजी के अध्यापक के तौर पर उन्होंने अपने बिद्यार्थीयों को बेहतरीन शिक्षा देने मे कही कोर कसर नही छोडी। उन्होंने कभी अपने सिद्वान्तों से समझौता नही किया।शिक्षा के बदलौत ही भारत विश्वगुरु रहा है । यहाँ के लोग गुरुकुलों मे शिक्षा ग्रहण कर जो देश के लिये काम किया उसकी बदौलत भारत सोने की चिडिय़ा बना । उन्होंने बताया की भारत के कल कारखानो मे तैयार किये गये स्टील से बनी तलवार व पानी के जहाज का बिश्व मे अपना अलग पहचान थी ।शिक्षा के बदौलत ही भारत सोने की चिडिय़ा था।आज भारत विश्व की पाँचवी अर्थ ब्यवस्था है। बहुत जल्द ही यह दुनिया की तीसरी अर्थ व्यवस्था बनने जा रहा है यह हमारे देश की शिक्षानीति की ही देन है ।राजनीति मे व्यापार नही होना चाहिए जो लोग राजनीति मे व्यापार कर रहे है उन्हें देश की जनता समझ चुकी है और उन्हें मुँहतोड जबाब देने का काम कर रही है।आज हमको जो जिम्मेदारी मिली है मै आप सभी को भरोसा दिलाता हुँ कि आप का यह लाल जम्मू कश्मीर को एक सूत्र मे बाँध कर ही दम लेगा ।अंत मे मे उन्होंने कहा की स्व० रामनाथ जी हमारे शिक्षक रहे उनकी प्रतिमा का अनावरण कर हम खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे है। इसके लिये उन्होंने सासंद नीरज शेखर व रामनाथ जी के परिजनो को धन्यबाद ज्ञापित किया।विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सासंद नीरज शेखर ने कहा कि स्व०ब्लाक प्रमुख रामनाथ यादव की प्रतिमा को तैयार कराने के बाद अनावरण कराने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन सफल नही रहा।इस अवसर पर मै मा०राज्यपाल महोदय का धन्यबाद देता हूं की मेरे द्वारा एक बार कहे जाने पर मेरे अनुरोध को स्वीकार किया तथा अपने ब्यस्ततम समय में से समय निकालकर पुर्व स्व० प्रमुख रामनाथ जी के प्रतिमा का अनावरण किया।मै इसके लिए सदा आभारी रहूगा।आगे उन्होने कहा की कुछ लोग उनकी मुर्ति का अनावरण नही करने देना चाहते थे वे लोग आज इस कार्यक्रम मे उपस्थित नही है। इस मौके पर भाजपा के पुर्व जिलाध्यक्ष विजयशंकर राय, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह , कृष्णबिहारी राय, विरेन्द्र राय,नरेन्द्र सिंह, पुर्व मंत्री विजय मिश्रा, प्रमुख समाजसेवी अरबिंद राय, बाराचवर-ब्लाक प्रमुख बृजेन्द्र सिंह, ब्रजभूषण राय चुन्ना,बिजयशंकर राय ,श्यामराज तिवारी, सत्यदेव राय,नथुनी सिंह ,कृष्णानंद राय ,पुर्व बिधायक कालीचरण राज भर ,अंगद यादव,बब्बन यादव,कौशल सिंह,वासुदेव पाण्डेय,कमलेश यादव, हिमांशु राय प्रबन्धक जय बजरंग आई टी आई लट्ठूडीह, श्रीमती चंदा यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख मुहम्मदाबाद, राजेन्द्र यादव,कृपाशंकर सिंह,विक्की तिवारी ,टुनटुन सिंह, सत्यदेव सिंह,रामकृत राजभर,अशोक यादव,उमेश सिंह,श्रीप्रकाश राय,राजू सिंह, विवेक सिंह सौरभ समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता पुर्व विधायक बिरेन्द्र सिंह ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन सयुक्त रूप से डा०सानन्द सिंह व कमलेश यादव अरविन्द ने किया।अंत मे स्कूल के प्रधानाचार्य अमरनाथ यादव ने कार्यक्रम मे आये हुए लोगो के प्रति आभार प्रकट किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,878FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles